टैगोर इण्टरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्र छात्राओं ने रावण के पुतले बनाये l कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती पूजन कर प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने किया l इस प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । छोटे - छोटे छात्र छात्रा भगवान श्री राम जी के, श्री हनुमान जी, लक्ष्मण जी,माता सीताजी, माँ दुर्गा जी आदि के स्वरूप बने। इन स्वरूपों ने सभी का मन मोह लिया ।
प्रबंधक किशनवीर सिंह ने प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं व तैयारी कराने वाले अध्यापक अध्यापिकाओं को बधाई व शुभकामनायें दी ।
इस अवसर पर संध्या जादोन, सुमन प्रकाश, ब्रजेश शर्मा, अश्वनी वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, शोभा शर्मा, संजय यादव, रजनीश यादव, प्रकाश वार्ष्णेय, मनीषा गोला, कल्पना सिंह,सुधीर सर, संजू बाला, मंजुल माहेश्वरी, सगुफा अली, रुक्कया उपस्थित थे।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें