सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण,भारत में अमान्य….. पितृपक्ष में पितरों की सेवा से चूके,आज करें पितृ आराधना : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 

हाथरस। 

साल का अंतिम सूर्यग्रहण आज सर्वपितृ अमावस्या पर लगने जा रहा है। कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में लगने वाला यह सूर्यग्रहण कई देशों में दिखाई देगा।हालांकि यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। सूर्यग्रहण के बारे में जानकारी देते हुए वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख एवं ज्योतिर्विद स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि 8 मई के बाद आज लगने वाला यह वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, चिली, अर्जेटीना, ब्राजील, मैक्सिको पेरू, एटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर, अमेरिका का दक्षिण भाग, उत्तरी अमेरिका आदि देशों में दिखाई देगा परन्तु भारत में ग्रहण काल में रात होने के कारण यह मान्य नहीं रहेगा। इन देशों में कुछ ही समय के लिए सूर्यग्रहण दिखाई देगा। जबकि सूर्यग्रहण का कंकण यानी कंगन की तरह सूर्य केवल दक्षिणी चिली और दक्षिणी अर्जन्टीना में ही दिखाई देगा। अतः भारत में इस सूर्यग्रहण के सूतक मान्य नहीं रहेंगे।

वहीं आज पितृपक्ष के अंतिम दिन के श्राद्ध और तर्पण के विषय में स्वामी जी ने बताया कि श्राद्धपक्ष के 16 दिवसीय महापर्व में जो लोग अपने पूर्वजों का तर्पण करने से वंचित रह गए हैं,उनके लिए आज अंतिम अवसर है ऐसे में अमावस्या का श्राद्ध तर्पण कर पूर्वजों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट कर सकते हैं

 वैदिक ज्योतिष संस्थान के सचिव गौरव शास्त्री ने बताया पितरों के लिए पितृ पक्ष में पितरों के दरवाजे खुले रहते हैं ऐसे में देश की सीमा पर सुरक्षा में लगे जवान जो शहीद हुए, बंगलादेश में हिंदुओं की विधर्मियों के द्वारा हत्या कर दी गई, जिन हिंदुओं की तीर्थ क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा में मृत्यु हुई, अलीगढ शहर व मण्डल में जो हिन्दू धार्मिक आयोजनों में एवं दंगों में मृत्यु को प्राप्त हो गए उन सभी की आत्म तृप्ति के लिए एवं राष्ट्र उन्नति के लिए वैदिक ज्योतिष संस्थान द्वारा अनूप शहर स्थित  मस्तराम गंगा घाट(जेपी गंगा घाट ) पर तर्पण किया जायेगा, तर्पण कार्य क्रम में आप सभी जन सम्मिलित हो कर आपने पित्रों को श्रद्धांजलि देकर पुण्य के भागी बन सकते है



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...