अलीगंज।* थाना अलीगंज के मोहल्ला रामप्रसाद गौड निवासी शोयब खां पुत्र शमशुल इस्लाम उर्फ बुध्दन नें थाना अलीगंज पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 27 सितम्बर को समय करीब 7 बजे मैं मार्केट से जा रहा था तभी प्राइमरी पाठशाला मोहल्ला कूचादायम खां के पास पहुंचा तो मोहल्ला निवासी कासिम बाबा पुत्र आबिद अली व अजमत, मुन्ना, सैफ पुत्रगण शामिम मुझे गाली गलौज करने लगा जब मैने गाली देने से मना किया तो मेरे साथ लात घूसो से मारपीट कर दी। शोर शरावे की आवाज सुन भीड़ एकत्रित हो गयी। भीड़ को एकत्रित होता देख उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। थाना पुलिस द्वारा जांच अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें