सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गईं ग़ांधी और शास्त्री की जयंती


सिकंदराराऊ। 

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में बड़े हर्षोल्लास से मनाई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने अपने समस्त प्राध्यापकों के साथ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान गायन उपरांत गांधी और शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प-माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें बुद्ध धर्म के नैतिक उपदेशों का वाचन प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने, भगवद्गीता के श्लोकों का वाचन प्रो.मंजू उपाध्याय ने, बाइबिल के श्लोकों का वाचन बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र नितिन ने, कुरान की आयत वाचन बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा जादौन ने और गुरुग्रंथ के श्लोकों का वाचन छात्रा अंजली ने किया। 

समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से गांधीजी के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' का भी गायन किया। इस अवसर पर छात्र रजनेश ने ग़ांधी जी के चरित्र और योगदान को वर्णित करने वाले भजन का गायन किया। 

महाविद्यालय के शिवम, सौरभ, आशीष, रोहित, , मोहिनी आदि छात्र-छात्राओं ने भी व्यापक स्तर पर सहभगिता करते हुए ग़ांधीजी के अन्य प्रिय भजनों, देशभक्ति से प्रेरित गीतों का गायन एवं कविता पाठ कर गांधीजी एवं शास्त्रीजी की जीवनशैली, कार्यप्रणाली, विचारधारा, रणनीतिक शैली आदि को संदेश के रूप में प्रचार-प्रसारित करने का प्रयास किया। आज महाविद्यालय में गांधीजी के जन्मदिवस को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप भी मनाया गया। 

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने भारत को भगवान बुद्ध के समय से ही सम्पूर्ण विश्व को अहिंसा का संदेश देने वाला बताते हुए वर्तमान तनावपूर्ण भू-रणनीतिक परिस्थितियों में उसकी भूमिका की चर्चा के साथ-साथ महात्मा गांधीजी और शास्त्रीजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। 

वरिष्ठ प्रो. मंजू उपाध्याय ने दोनों महापुरूषों के जीवन मूल्यों सत्य, अहिंसा, शांति, सद्भावना आदि पर प्रकाश डाला। 

डॉ. हिमांशु राय ने गांधीजी की राजनैतिक विचारों से छात्र-छात्राओं का परिचय कराते हुए वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता पर बल दिया।

 अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वच्छता जागरूकता हेतु मनाए गए स्वच्छ्ता पखवाडा का समापन भी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ्ता का संदेश देकर किया। कार्यक्रम का संचालन समारोह प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया।

 इस अवसर पर बृजमोहन,  रॉय सिंह एवं अन्य विशिष्ट जन भी उपस्थित थे।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...