जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों के दौरान शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत नगर पंचायत क्षेत्र पुरदिलनगर में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने संयुक्त रुप से आगामी त्यौहार रामनवमी, दशहरा, विजयदशमी, वाल्मीकि जयन्ती, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा आदि त्यौहारों के दौरान जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ नगर पंचायत क्षेत्र पुरदिलनगर के महेश्वरी मंदिर से अंबेडकर तिराहा, स्टेट बैंक, नगर पंचायत कार्यालय, कन्या इंटर कॉलेज से होते हुए जलेसर रोड तक के आलावा मुख्य बाजारों, प्रमुख स्थानों में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र पुरदिल नगर के मुख्य बाजारों, प्रमुख स्थानों चौराहो में पैदल गस्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरदिलनगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाने के साथ ही आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें