सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज बुधवार को मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा व्रत एवं स्नान, दान 17 अक्टूबर गुरुवार को

रवि योग में माँ लक्ष्मी पूजा से आर्थिक और मानसिक समस्या होगी दूर : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 


हाथरस। 

वैसे तो सभी पूर्णिमा स्नान,दान का अपना अपना महत्त्व रखती हैं लेकिन सनातन धर्म में अश्विन माह की पूर्णिमा का विशेष महत्त्व है,इसे शरद पूर्णिमा अथवा कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।मान्यता है कि इस पूर्णिमा की रात्रि चंद्रमा से अमृत बरसता है।इस बार शरद पूर्णिमा तिथि को लेकर भी संशय बना हुआ है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार प्रदोष एवं अर्धरात्रि व्यापिनी आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा एवं कोजागर व्रत किया जाता है।यदि पूर्णिमा पहले दिन केवल निशीथ व्यापिनी और दूसरे दिन केवल प्रदोष व्यापिनी हो, तो दूसरे दिन कोजागर व्रत होगा, क्योंकि इस व्रत में किए जाने वाले लक्ष्मीपूजन का काल प्रदोष में ही लिखा है। दिवा तत्र न भोक्तव्यं ऋते बाला तुराज्जनात्। प्रदोषसमये लक्ष्मी पूजयित्वा यथाक्रमम्। दूसरे दिन प्रदोष व्याप्ति के अभाव में और पहले दिन निशीथ व्याप्ति में पूर्णिमा तिथि हो तो पहले दिन ही यह व्रत किया जाए ऐसा शास्त्र निर्देशित है। अतः आज यह तिथि पूर्णतः अर्धरात्रि को व्याप्त करती है और कल पूर्णिमा तिथि सूर्यास्त से पूर्व सायं 04:55 मिनट पर ही समाप्त हो जायेगी। अतः आज बुधवार को ही शरद पूर्णिमा और कोजागरी व्रत रखना श्रेष्ठ रहेगा, गुरुवार 17 अक्टूबर को स्नान दान करना श्रेष्ठ रहेगा । आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि आज रात्रि 08:40 मिनट पर प्रारंभ होगी तथा रवि योग प्रातः 06:23 से सांय 07:18 बजे तक रहेगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है,इस योग में चंद्र देव की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही सभी प्रकार के मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। 

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन खीर का भोग बहुत शुभ माना जाता है,क्योंकि शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा पूरी 16 कलाओं से युक्त होता है। यह दिन देवताओं के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है इस दिन देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती है जिस घर में शुद्ध ह्रदय से पूजा होती है वहाँ स्थाई रूप से निवास करती है इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। इस रात चन्द्रमा का विशेष प्रभाव होता है और उसकी किरणों में अद्भुत ऊर्जा होती है इसके औषधीय गुणों की वजह से ही इस दिन खुले आसमान में खीर रखकर प्रातः भोग के रूप में सेवन किया जाता है। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है,वहीं इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। शरद पूर्णिमा की रात्रि को शरद पूर्णिमा व्रत रखकर पूर्ण रात्रि जागरण कर देवी लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से धन सम्बन्धी समस्याओं का अंत होता है। इस रात्रि भगवान विष्णु और लक्ष्मी का मिलन हुआ था  भगवती लक्ष्मी ने वरदान माँगा कि इस रात्रि जो भी व्यक्ति जग कर मेरा पूजन करें उसे कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह दिन प्रेम विश्वास और भक्ति का प्रतिक है।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...