बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने पुतले पर अग्निबाण छोड़कर रावण का वध किया। जगह-जगह रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले दहन किया गया।
नगर पालिका क्रीड़ा स्थल पर दशहरा मेला आयोजन किया गया जहां रावण मेघनाथ के बड़े-बड़े पुतले बनाए गए थे।पुतला दहन से पूर्व रावण और राम की सेना में काफी देर तक युद्ध चला। इस दौरान काली की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
रावण दहन से पहले से मैदान खचाखच भर गया। शाम को भगवान श्रीराम ने अग्नि बाण चलाकर अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय स्वरूप पुतलों को अग्नि में समाहित कर संपूर्ण समाज को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अहंकार रूपी रावण का पुतला सच्चाई की आग में धूं-धूं कर जल गया। इससे पूर्व भव्य आतिशबाजी हुई।
मेला में लगी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर बच्चों के खेल खिलौने तथा जलेबी और चाट पकौड़ी की जमकर बिक्री हुई।
इस अवसर पर गिरीश मोहन वार्ष्णेय , वैभव वार्ष्णेय , पंकज गुप्ता , अनिकेत गुप्ता , विशाल वार्ष्णेय , पारस गुप्ता , विकास वार्ष्णेय देवा , श्याममूर्ति वार्ष्णेय , हर्षित वार्ष्णेय , नितिन पुंधीर , वैभव गुप्ता , प्रवीण वार्ष्णेय , राघव वार्ष्णेय, प्रिंस गुप्ता , रितिक गुप्ता , अभितेष राजा जी , लोकेश जादौन , टर्मेश सिंह , राजीव वार्ष्णेय , अमित धारा , अंकुश उपाध्याय , बनवारी लाल गुप्ता , गिरीश चंद पटेल ,राज वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें