शुक्रवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के वोलियंटर्स ने महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. हिमांशु राय के प्रभारत्व में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले हरी झंडी दिखाने के बाद महाविद्यालय प्रांगण से 12.30 बजे रवाना हुई। इस सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या के आदेशानुसार एक सुरक्षित निर्धारित मार्ग और गाँव बमनहार का चयन किया गया। अतः यह रैली महाविद्यालय प्रांगण से निकलकर समीपवर्ती मंडी परिषद और अन्य स्थानों पर होते हुए चयनित गांव बमनहार पहुँची। इस दौरान सभी वोलियंटर्स ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले स्लोगनों, पोस्टरों, बैनर आदि-आदि माध्यमों से ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर वॉलिंटियर्स ने महाविद्यालय के अग्रवर्ती सड़क मार्ग से गुज़रने वाले बिना हेलमेट धारक दोपहिया वाहन चालकों को भी सड़क सुरक्षा बढ़ाने वाले उपायों से अवगत कराते हुए उन्हें सांकेतिक रूप में हेलमेट प्रदान कर हेलमेट पहने हेतु प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त वॉलियंटर्स ने बमनहार गाँव के ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के मुख्य उद्देश्यों को भी बताया। इस सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली का ग्रामीणों पर सकारात्मक प्रभाव हुआ। उन्होंने भी सड़क सुरक्षा सुनिश्चित और संवर्धित करने में योगदान देने हेतु महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलियंटर्स की प्रशंसा की।
इस रैली के सुअवसर पर प्रो. राम बहादुर, प्रो. विनीता, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अरवेश कुमार, बृजमोहन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें