27 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए अलीगढ़ मंडल से शनिवार को देर शाम सैकड़ों पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्री, संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
संगठन के अलीगढ़ मंडल के महासचिव राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर अधिवेशन में आने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा और संगठन से जुड़े लोगों की समस्याओं से भी अवगत कराया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शीघ्र समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया।अधिवेशन में मुख्य रूप से पीपीआर 2015 लागू कराना, फार्मासिस्ट की नई भर्ती, सीएचओ की भर्ती के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता, उप केन्द्रों पर फार्मासिस्ट की नियुक्ति आदि बिंदुओं पर आवाज बुलंद करना है।
इस मौके पर मंडल सचिव अवनेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेश पथरिया, जिलाध्यक्ष मनीष यादव, चन्द्र शेखर सिंह, पुनीत कुमार सिसौदिया, प्रमोद चौधरी, सनी दयोल, रविकांत बघेल, भूपेन्द्र धनगर आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें