रावत शिक्षा समिति दिव्यांग नि शुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के सौजन्य से मनाया स्वच्छता सेवा पखवाड़ा
2अक्टूवर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे मंडल इज्जत नगर के हाथरस सिटी स्टेशन पर स्वक्षता सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के अन्तर्गत 2अक्टूवर 2024को रावत शिक्षा समिति दिव्यांग नि शुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के सौजन्य से सर्व प्रथम संस्था प्रांगण में गांधी जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर स्वक्षता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हाथरस सिटी स्टेशन प्रांगण में आयोजित स्वक्षता अभियान चलाया गया । जिसमें सम्पूर्ण स्टेशन प्रांगण पार्किंग, स्टेशन क्वार्टर व कार्यालय पर सफाई अभियान व कीटनाशक दवा का छिडकाव उपरांत उक्त कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए संजीव कुमार शर्मा, विपिन सारस्वत, रामेश्वर सारस्वत ने गांधी जयंती समारोह आयोजित में गांधी जी के जीवन परिचय एवं स्वक्षता अभियान के वारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ एम एल रावत ने गांधी जयंती अहिंसा के पुजारी व देश में गांधी जी के महत्वपूर्ण योगदान व स्वक्षता अभियान के वारे में विस्तार से जानकारी दी व उपस्थित अतिथियों दिव्यांग जन को बधाई आभार आर्शीवाद के साथ स्टेशन पर सलपाहार पानी वितरण करते हुए आभार व्यक्त किया।
सफाई अभियान में जिला अध्यक्ष दिव्यांग जन विकास संगठन दिव्यांग सेना राजमाला टीम के साथ स्टेशन मुख्य वाणिज्य अधिक्षक विपिन कुमार सारस्वत, सीनियर सैक्सन इंजिनियर कार्य संजीव कुमार शर्मा, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार, जूनियर इंजीनियर कार्य रेलवे कर्मचारी बच्चूसिंह , राजू , पोपसिंह, एवं सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।
संस्था अध्यक्ष डॉ एम एल रावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन समिति इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत पीयूष रावत , अंजय कुमार लोहिया, मास्टर लोहिया, वरिष्ठ समाजसेवी राधा रानी, स्वीटी , प्रीती रावत, विनिता , आर एस सारस्वत, एस पी उपाध्याय, हेमलता , परवीन ,अनिशा कुमारी, दिनेश सचिन कमलेश नोरंगी लाल दिनेश कुमार एवं दिव्यांग जन मौजूद थे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें