शनिवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के आयोजन के क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी जीवंतता दिखाते हुए व्यापक स्तर पर सहभागिता कर महिला सशक्तिकरण और उसके विविध आयामों पर अपने मूल्यवान विचार व्यक्त किए।
निबंध प्रतियोगिता में प्रो. राम बहादुर जी और प्रो. विनीता जी ने मुख्य निर्णयकर्ता की भूमिका का निर्वहन किया। मुख्य निर्णयकर्ताओं ने समस्त प्रतिभागियों के निबंधों का गहन मूल्यांकन कर प्रथम स्थान एम.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्या माहेश्वरी, द्वितीय स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कौशिकी और तृतीय स्थान बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका को प्रदान किया।
प्रतियोगिता के उपरांत प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्राचार्या प्रो. शैपाली सुमन का भी संबोधन प्राप्त हुआ। प्राचार्या ने मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से वर्तमान में महिला सशक्तिकरण की दशा एवं दिशा और उसमें शैक्षणिक संस्थानों का योगदान पर अपने विचार छात्र-छात्राओं के समझ रखे।इसके अतिरिक्त प्राचार्या ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई और अन्य प्रतिभागियों को अग्रिम प्रतियोगिताओं में उत्तम करने की शुभकामनाएं दी।
निबंध प्रतियोगिता की समस्त तैयारियाँ और संचालन डॉ. गोविंद अग्रवाल ने किया। इसमें उन्हें अरवेश कुमार एवं बृजमोहन का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें