जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में फरियादियों की समस्याओं को सुना
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान उपस्थित अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।
इस मौके पर सदर एसडीएम नीरज शर्मा, सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह, डीएसओ ध्रुवराज यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें