रामबारात, नवरात्र, दशहरा के मध्येनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, दिए
अलीगंज।* थाना अलीगंज परिसर मे रामबारात व नवरात्रों के मध्येनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर वार्ता की गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।कोतवाली अलीगंज परिसर में राम बारात व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमे क्षेत्र के सभी समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक मे श्री रामलीला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया 3 अक्टूबर को रामबारात निकली जाएगी। जो कोतवाली के समीप से शुरू होकर रति लगभग 3:00 बजे नगला पड़ाव तक पहुंचेगी जिसमें विभिन्न रथो के साथ भगबान के स्वरूप कलाकार मौजूद रहेंगे साथ ही 13 अक्टूबर को ग्राम कैल्ठा रामलीला मैदान पर दशहरा का आयोजन किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। अराजक तत्वों या किसी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में कोतवाली प्रभारी निर्दोष सेंगर कस्बा इंचार्ज शिव कुमार सहित मय पुलिसकर्मी के साथ विनोद आर्य, राकेश स्वर्णकार,अरुण गुप्ता दलपति, मुन्ना बाबू गुप्ता, प्रदीप कुमार,रामविलास राजपूत, जयप्रकाश वर्मा, साहब खा सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें