शारदीय नवरात्रों के अष्टम दिवस पर माता रानी के भक्तों द्वारा घर घर में विराजित देवी मंडपों में महागौरी की विशेष विशेष पूजा अर्चना करके कन्या लंगूरा जिमाएं गए। प्रातः भोर बेला से ही देवी मंदिरों में माता रानी के भक्तों की जन सैलाब देखते बन रहा था । नगर की सुंविख्यात सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर ,चामुंडा माता मंदिर, शिवालय स्थित मां भद्रकाली मंदिर, संतोषी माता मंदिर, पीपल वाली माता मंदिर , केला करोली माता मंदिर, फार्मेसी वाली माता मंदिर पर सुबह मंगला दर्शन से ही भारी उत्साह देखते बन रहा था। हाथ में जलाभिषेक का लोटा , धूप ,दीप, नेवेद्य, फूलमाला , अग्यारी की थाली लेकर माता रानी के जयकारे लगाकर पूर्ण आस्था व भाव श्रद्धा के साथ मां दुर्गा का अष्टम रूप महागौरी की पूजा अर्चना , मंगलाचरण में लीन नजर आए । देवी मंदिर में भी कन्याओं को चना , हलवा, खीर , पुरी, दक्षिणा देकर पूजन किया गया तो वहीं घरों में भी कन्या लंगूरा पूजन की धूम रही। माता रानी के भक्तों ने कन्याओं के चरण धोकर तिलक लगाकर चुनरी उड़ाकर माता रानी की प्रसादी ,फल, फूल ,मिष्ठान ,चना हलवा, खीर पूरी खिलाकर देश की खुशहाली उन्नति तरक्की समृद्धि सनातन संस्कृति धर्म की विजय पताका फिर एक बार विश्व पर कायम हो, इस मंगल कामना के साथ माता रानी के चरणों में कामना प्रार्थना की गई।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें