सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमीन की गलत पैमाईश करके अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए लेखपाल की शिकायत, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

सिकंदराराऊ। 

लेखपाल द्वारा गाँव भिसी मिर्जापुर में पुरानी जमीन को बिना पैमाइश के आदेश के ही सरकारी जमीन रास्ते पर अवैध निर्माण कराया जाने के संबंध में उप जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। शिकायतकर्ता श्री ठाकुर जी महाराज विराजमान मंदिर सेवा समिति भिसी मिर्जापुर के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा है कि मौजा भिसी मिर्जापुर पर तैनात लेखपाल ने गत 16 अक्टूबर को गाटा संख्या 1378 रखवा 0.173 हेक्टेयर काश्तकार विनीता देवी पत्नी अरुण कुमार निवासी   भिसी मिर्जापुर की पुरानी दादालाई जमीन की पैमाइश बिना धारा 24 के अंतर्गत जो कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत उप जिलाधिकारी के आदेश अनुसार कानूनगो द्वारा टीम बनाकर पड़ोसी काश्तकार को सूचित करके की जाती है उक्त नियमों को ताक में रखकर उक्त नियम एवं आदेशों का कोई भी पालन नहीं किया गया है । दबंगई से  गाटा संख्या 1378 से गाटा संख्या 1377 रास्ता की भी पैमाइश को भी उसी के गाटा में बताकर रातों-रात जेसीबी मशीन द्वारा नींव खुदवा कर रास्ते पर पक्के निर्माण की तैयारी कर दी और मौके पर ईंट मंगाई गई हैं। वहीं पर ठाकुर समाज के पूर्वज महाराणा प्रताप व हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति लगी हुई हैं। 

उक्त लेखपाल उक्त मूर्तियों को हटाने के उद्देश्य से अनाधिकार दबाव बना रहे हैं। जिससे ठाकुर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। मौके पर झगड़ा होने की पूर्ण संभावना है। यदि वहां से उपरोक्त मूर्तियों को हटाया गया तो कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं समाज में सद्भावना के उद्देश्य पर हमारी समिति लगातार समाज के काम कर रही है । उन्होंने आरोप लगाया है कि इसलिए लेखपाल हमसे द्वेष मानते हैं। हमें भद्दी भद्दी गालियां देते हुए तरह-तरह की टिप्पणी करके हमारे चरित्र पर भी उंगली उठाते हैं। उन्होंने लेखपाल पर मोटा धान ऐठ कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है और कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत पर गंभीर रुख अपनाते हुए उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार सिकंद्राराऊ को शिकायत का निस्तारण करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...