मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत अवैध स्पॉ सेंटर, मसाज पार्लर व होटलों में मानव तस्करी कर लाई गई महिलाओं, बालिकाओं को रेस्क्यू करना एवं पुनर्वासित करने हेतु चलाए गए ऑपरेशन रक्षा के तहत उपजिलाधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर स्पॉ सेंटर पर छापेमारी करते हुए थाना हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत रूहेरी पुल के पास स्थित गोल्डन वाइब्स सैलून एंड स्पॉ सेंटर को सील किया गया।
अवगत कराना है कि आज दिनांक 23.10.2024 को थाना हाथरस गेट पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत आगरा-अलीगढ बाइपास पर रुहेरी पुल के पास गोल्डन वाइव्स सैलून एण्ड स्पॉ सेंटर मे गलत काम किया जा रहा है । उक्त सूचना पर उपजिलाधिकारी नगर नीरज शर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस, थाना हाथरस गेट पुलिस व एन्टी रोमियो टीम द्वारा उक्त स्पॉ सेंटर में छापेमारी की गयी । छापेमारी के दौरान स्पॉ सेंटर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, जिनको सील सर्वे मुहर किया गया है। जिसके उपरांत उपजिलाधिकारी नगर द्वारा उक्त गोल्डन वाइव्स सैलून एण्ड स्पॉ सेंटर को सील किया गया है ।
उक्त के संबंध में स्पॉ सेंटर की अनियमितताएं के संबंध में अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें