सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रद्धा में सराबोर हो नम आँखों से दी पितरों को विदायी… असहाय और बुजुर्गों की सेवा के लिए मिला है मानव जन्म : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

अलीगढ।श्रद्धा एवं भाव से परिपूर्ण पितृ पक्ष के पुण्य दिनों का समापन बुधवार को अमावस्या के श्राद्ध के साथ हुआ,जहाँ एक ओर सनातन प्रेमियों ने अपने पूर्वजों को याद करके श्राद्ध तर्पण और ब्रह्म भोज किया वहीं दूसरी ओर वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर स्थित जे.पी गंगा घाट पर “सर्वस्व समर्पण कर आओ करें पितृ तर्पण” अनुष्ठान के तहत सामूहिक तर्पण किया गया।

प्रातः कालीन बेला में वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री,पंडित मनोज मिश्रा,कथाव्यास शिवम शास्त्री,चंदर शास्त्री,ओम वेदपाठी आदि विद्वान ब्राह्मणों द्वारा दूध,गंगाजल,काले तिल,जौ आदि से पितरों के निमित्त तर्पण एवं श्राद्ध करवाया गया,वहीं कुशा द्वारा संस्थान के सदस्यों ने अपने अपने पूर्वजों को जल दान दिया।

इस अवसर पर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने कहा कि हमारे पूर्वज किसी न किसी रूप में सदैव हमारे साथ रहते हैं,उनकी कृपा और आशीर्वाद भी नि:संदेह सबको मिलता है,वैसे तो पितृ ऋण चुका पाना असंभव है लेकिन हमारे शास्त्र और पुराणों में श्राद्ध पक्ष के दिनों में अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक अवसर दिया जाता है,क्योंकि मनुष्य योनि में रहकर हम हर प्रकार की योनि के लिए सेवा कर सकते हैं।इसलिए हमारे पूर्वज पुनर्जन्म के बाद किसी भी योनि में हो अथवा अन्य यातनाएं काट रहे हों उनके लिए पंचबलि के रूप में हम इन दिनों तर्पण और श्राद्ध द्वारा तृप्त कर स्वयं को अनुग्रहीत कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि वैसे तो श्राद्ध की तिथि अलग अलग दिनों में पड़ती है लेकिन जो लोग व्यस्तता,तिथि की जानकारी के अभाव में अथवा अन्य कारणों से इन दिनों में श्राद्ध तर्पण नहीं कर पाए हों उनके लिए पितृ पक्ष अमावस्या का दिन स्वर्णिम और पितृ आशीर्वाद लेने का अंतिम दिन होता है। इसलिए वैदिक ज्योतिष संस्थान के द्वारा प्रति वर्ष उन लोगों के लिए यह अनुष्ठान किया जाता है,जिनकी या तो जल दान के लिए संतान नहीं होतीं या फिर पाश्चात्य संस्कृति के चलते अपने पितरों की सेवा नहीं करते।इस अनुष्ठान के तहत अकाल मृत्यु पश्चात अलग अलग यातनाओं को झेल रहे व्यक्तियों की आत्म शांति हेतु भी विशेष तर्पण किया जाता है। तर्पण उपरांत ब्राह्मण भोजन करवाया गया अनुष्ठान में रजनीश वार्ष्णेय,संजय नवरत्न,तेजवीर सिंह,राहुल सिंह,पवन तिवारी,नवीन चौधरी,जितेंद्र गोविल,शिव नारायण शर्मा,सुमित वर्मा,मोहित राघव,शिवा सिंह,शेखर सिंह,शिब्बू अग्रवाल,लकी सिंह,अजीत चौहान,दीपक सिंह,कौशल सिंह आदि ने नम आँखों से अपने पितरो को विदायी दी।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...