शारदीय नवरात्रि , दशहरा, वाल्मीकि जयन्ती आदि पर्वों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष में किया गया पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल व जिलाधिकारी हाथरस राहुल पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, वाल्मीकि जयन्ती आदि पर्वों के दृष्टिगत जनपद के गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, ग्राम प्रधानों, रामलीला कमेटी के सदस्यों, आयोजको व दुर्गापूजा पण्डाल व्यवस्थापकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया ।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक हाथऱस, क्षेत्राधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी सासनी आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे ।
मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों से वार्ता कर त्यौहार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी कर सभी से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्णढंग से मनाने की अपील की गई । उन्होंने कहा कि परम्परागत जो आयोजन जिस रूप में अनवरत चले आ रहे है उसी रूप में होगें, किसी भी नई परम्परा की शुरूआत नही होगी । इसी क्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि त्यौहार के दौरान परंपरागत तरीके से ही जुलूस निकाले जाए तथा कोई भी जुलूस बिना अनुमति के न निकाला जाए तथा निकलने वाले जुलूस एवं उनके रूट आदि की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को अवश्य दें, जिससे समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जा सकें और शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार संपन्न कराया जा सकें । इसी क्रम मे बताया गया कि दुर्गा पण्डालों में सीसीटीवी कैमरें लगायें जाये,फायर एनओसी ली जाये तथा दुर्गा पण्डालों मे वालंटियर्स मौजूद रहेंगे तथा वालंटियर्स की सूची थाने पर अवश्य दे दें । नदियों में मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा, नदियों से अलग चिन्हित स्थल पर मूर्ति विसर्जन संपन्न किया जाए तथा त्योहारों के दौरान डीजे आदि ध्वनि विस्तार यंत्र निर्धारित ध्वनि सीमा तक ही बजाए जाए, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी । साथ ही आयोजक गण जुलूसों के संबंध में भीड़ का आंकलन कर पुलिस और प्रशासन को अवगत करा दे, जिससे उचित प्रबंध किए जा सके तथा डीजे आदि के ऊपर लोग न चढ़े, कोई आपत्तिजनक गाने न बजाए जाए तथा बताया गया कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें, किसी भी धर्म सम्प्रदाय के सम्बन्ध में कोई अवांछित पोस्ट न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करे, जिससे जनपद में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है मीटिंग में उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ त्यौहार को मनाने हेतु अपील की गई ।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें