तपती गर्मी में लोगों की जुबां पर चढ़ा गन्ने का रस, बड़ी डिमांड गन्ने का रस पीने से शरीर को कई प्रकार के मिलते हैं पौष्टिक तत्व
अलीगंज।* इन दिनों अलीगंज क्षेत्र में गर्मी परवान पर है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं ताकि ठंड से राहत मिल सके और सेहत भी ठीक रहे। अन्य पेय पदार्थों को छोड़कर गन्ने का रस लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।गर्मियों में गन्ने का रस जितना दिल को लुभाता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गन्ने का रस पीने से शरीर को कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मिलते हैं। गन्ने का प्रकृति में ठंडा होता है। जिससे यह शरीर का प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में सहायक है। इसके अलावा, अगर आप नियमित गन्ने के जूस का सेव करते हैं, तो यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जो कि शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। गन्ने का जूस पीने से गर्मियों के दौरान होने वाली कई समस्याओं जैसे गर्म हवाओं का प्रभाव, बुखार, उल्टी-दस्त और पेट संबंधी समस्याओं से भी राहत पाने में मदद मिलती है
कायमगंज फर्रुखाबाद से मंगवाई जा रही गन्ने की खेप: मांग को देखते हुए अलीगंज कस्बा में गन्ने के रस की दुकानों की संख्या भी बढ़ गई है। अलीगंज क्षेत्र के डाक बंगला स्थित राजकुमार ने बताया कि कायमगंज गंगा किनारे से गन्ने की खेप मंगावाई जा रहा है। इन दिनों बढ़ते तापमान की वजह से बिक्री अधिक है। छोटे गिलास की कीमत 10 रुपये व बड़ा 20 रुपये तक है। गन्ने के स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए इसमें नींबू, पुदीना, काला नमक, ग्लूकाॅन डी आदि भी मिलाए जाते है। जो लोगों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं,
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें