एटा ज़िले की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में फर्रुखाबाद लोक सभा के लिए मतदान चल रहा है,अलीगंज विधानसभा में में 321 मतदान केंद्रों पर 395 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं,जहां कुल 350715 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपना सांसद चुनने के लिए लाइनों में लगे हुऐ हैं, इनमें 189737 पुरुष और 160971 महिला मतदाता हैं,2744 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के,3312 दिव्यांग और 7 ट्रांसजेंडर मतदाता इनमें शामिल हैं,चुनाव के मद्देनजर विधानसभा को 4 जोन और 50 सेक्टर में बांटा गया है,83 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं,मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है,जो शाम 6 बजे तक चलेगा।पिंक बूथ को दुल्हन की तरह सजाया -
एटा के जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीत त्रिपाठी ने पिंक बूथ अलीगंज नगर के गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज को बनाया है, इस बूथ को दुल्हन की तरफ़ तिरंगे गुब्बारों से एवम् रंगबिरंगी पांडाल से सजाया गया है, जो मतदाताओं के लिए आकर्षण बना हुआ है, सुबह से ही इस बूथ में मतदाता लंबी लंबी कतारों में नज़र आ रहे हैं।
फर्रूखाबाद सीट का इतिहास
फर्रूखाबाद लोकसभा सीट पहले कांग्रेस के पक्ष मे रहती थी,देश के बड़े नेता सलमान खुर्शीद इस सीट से कई बार सांसद बनकर केंद्र में मंत्री बने थे, मगर 2014 में भाजपा के मुकेश राजपूत ने 2 लाख़ वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और दूसरी बार 2019 में भी 2 लाख़ वोटों से जीते, तीसरी बार 2024 में भी भाजपा ने मुकेश राजपूत पर ही दांव खेला है।
फर्रूखाबाद लोकसभा से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
आपको बता दें फर्रुखाबाद लोकसभा से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें भाजपा के मौजूदा सांसद मुकेश राजपूत और सपा के नवल किशोर शाक्य चुनाव मैदान में हैं, वहीं बसपा से कांति पांडेय चुनाव मैदान में हैं।
अलीगंज विधानसभा में 9 बजे तक 13.89% मतदान हो चुका है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें