खंड विकास अधिकारी पर हमला करने बाला एक और आरोपी गिरफ्तार ग्राम समाज की भूमि 1237 वर्गफीट को प्रशासन नें जेसीबी से कराया ध्वस्त
अवागढ़ ।* खंड विकास अधिकारी को पर जानलेवा हमला करने की घटना में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है 20 मई को अज्ञात हमलावरों ने अवागढ़ बाईपास पर खंड विकास अधिकारी मोहम्मद जाकिर की गाड़ी रोककर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था। मामले में थाना अवागढ़ में एफआईआर कराई गई। 22 मई आरोपित हरिकेश उर्फ हर्षित, सतीश यादव, सर्वेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। वही अन्य फरार चल रहे आरोपी की तलाश जारी रही इसी दौरान बीडीओ अवागढ़ पर हमले के एक अन्य आरोपी अमन पुत्र धर्मेंद्र निवासी ग्राम नगला खना थाना अवागढ़ द्वारा किया गया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर एसडीएम जलेसर जगमोहन गुप्ता, तहसीलदार राजीव फौजदार व राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कराया गया। ग्राम समाज की जमीन 1237 वर्गफीट पर अवैध कब्जे को शुक्रवार को प्रशासन, पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए जेसीबी से ध्वस्त कराया गया है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें