सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंड विकास अधिकारी पर हमला करने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में घटना में प्रयुक्त जेसीबी की बरामद


एटा।* थाना अवागढ़ पुलिस नें खंड विकास अधिकारी अवागढ़ के ऊपर जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को घटना में प्रयुक्त जेसीबी सहित गिरफ्तार किया है।

 

खंड विकास अधिकारी मोहम्मद जाकिर पुत्र मुस्ताक विकास खंड अवागढ़ द्वारा थाना अवागढ़ पर लिखित सूचना दी गई कि 20 मई को समय करीब 09.45 बजे वह अपने ड्राइवर अतुल यादव के साथ बोलेरो से विकासखंड अवागढ़ एटा के लिए आ रहे थे , तभी किला रोड़ बाई पास के पास कुछ लोगों ने रास्ते में जेसीबी लगाकर गाड़ी को रुकवा लिया गया और पीछे से 5-6 अज्ञात व्यक्ति बाइक से आए और उनको गाड़ी में से खींचकर उनके तथा उनके चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। विरोध करने पर तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए तथा गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना अभियोग की विवेचना से प्रकाश में आए तीन शातिर आरोपी हरिकेश उर्फ हर्षित पुत्र पंचम सिह और सतीश यादव पुत्र पंचम सिह निवासी मोहल्ला यादवनगर कस्बा व थाना अवागढ़, मूल निवासी नगला खना थाना अवागढ़,  तीसरा आरोपी सर्वेश यादव पुत्र कुँवरपाल सिंह निवासी कोडरा रोड़ कस्बा व थाना अवागढ़ को सहनऊआ मोड़ टूंडला रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त जेसीबी बरामद की गई है।  साथ ही प्रकाश में आए अन्य फरार अभियुक्त रोहित यादव पुत्र सतेन्द्र, अंकित पुत्र सतेन्द्र, सतेन्द्र पुत्र पन्नालाल, अमन कुमार पुत्र धर्मेंद्र, रामकिशन पुत्र सुरेश चंद्र समस्त निवासीगण नगला खना थाना अवागढ़, टीनू पुत्र ग्रीश निवासी मौहल्ला यादव नगर थाना अवागढ़, नवीन पुत्र सर्वेश, मोनू पुत्र उदयवीर निवासी बादामपुर थाना निधौलीकलां और अजीत यादव पुत्र नामालूम निवासी नगला गलू थाना कोतवाली देहात की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थानास्तर से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल से प्रभारी निरीक्षक जयेन्द्र प्रसाद मौर्य, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक यूटी आनन्द कुमार, कांस्टेबल राम तेज और कांस्टेबल कौशल कुमार उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...