दहकते ईंट भट्टा में गिरकर कौशाम्बी का जिंदा जला मजदूर, मौत* ईंट-भट्टा में ईधन की झुकाई करते समय हुआ हादसा
एटा।* निधौलीकलां थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर झुकाई करते समय कौशाम्बी का मजदूर आर.वी. ईंट भट्टा में गिरकर गया, जिंदा जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहंुची पुलिस ने मजदूरों की मदद से जले हुए मजदूर को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद कौशाम्बी के करारी थानान्तर्गत ग्राम अंसारगंज निवासी बृजेश कुमार (45) पुत्र रतीपाल अन्य लोगों के साथ निधौलीकलां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आर.वी. ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। सोमवार को दोपहर 12ः30 बजे बृजेश उक्त भट्टा पर ईंट पकाने के लिए ईंधन की झुकाई कर रहा था। तभी अनाचक वह भट्टा में गिर गया। जिससे जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में इसकी सूचना भट्टा संचालक अर्जुन सिंह को दी। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में कर पंचनामा की औपचारिकता पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया, इधर परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस का कहना है कि ईंट-भट्टा की व्यवस्था देखने के लिए टीम जाकर जांच करेगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस भी जांच में जुट गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें