पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में एवं अग्निशमन तथा आपात सेवा, मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार वाजपेयी के पर्यवेक्षण में फायर सर्विस टीमों द्वारा जन-धन की हानि को नियंत्रित करने हेतु अग्नि सुरक्षा, आग से बचाव एंव फायर ऑडिट के सम्बन्ध में जनपद के निम्नलिखित प्रतिष्ठानों में चैकिंग अभियान चलाया गया ।
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, सिकन्दराराऊ, ट्रामा सेन्टर सिकन्दराराऊ, गुप्ता हाॅस्पीटल, स्टेट बैंक के पास सादाबाद , जय गंगे माॅ कोल्ड स्टोरेज, प्रा0लि0, नगला एदलपुर, सादाबाद, जय जहारवीर कोल्ड स्टोरेज, एदलपुर राया रोड, सादाबाद, मैसर्स अष्टलक्ष्मी एग्रोटेक प्रा0लि0 सासनी, मैसर्स श्री अम्बे फूड्स प्रोडक्ट रूहेरी सासनी , बागला महिला चिकित्सालय, मटरूमल धन्नामल, क्षय रोग चिकित्सालय, बागला संयुक्त चिकित्सालय में चेकिंग अभियान के दौरान उक्त प्रतिष्ठानों में सुझाव भी दिये गये गये कि बिजली के निर्धारित भार का ही प्रयोंग करें । बिजली वायरिंग में निर्धारित एम0सी0वी0 का प्रयोंग करें । आग लगने पर भवन में लगे अग्निशमन प्रणालियों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास करे । पलायन मार्गों में किसी भी तरह का बाधा न पहुंचाये बल्कि उसे खाली रखें । आग लगने पर फायर सर्विस/पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-112 पर सूचना दें ।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें