अलीगंज।* अल्टिका गाड़ी में सवार होकर मैनपुरी से दवाई लेकर लौट रहे थे गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में जा गिरी जिसमें सवार पांच घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चार की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रैफर किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी से कुसमा देवी की दवाई लेकर गाड़ी में सवार होकर अपने गांव अगोनापुर लौट रहे थे तभी किन्हीं कारणों से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और मैनपुरी रोड दाऊदगंज के पास गाड़ी सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। जिसमें अजीत पुत्र जबर सिंह 30 वर्ष, सुरेंद्र पुत्र वर्धमान सिंह उम्र 42 वर्ष, कुसुम पत्नी उदयवीर शाक्य उम्र 50 वर्ष, दीपांशु पुत्र उदयवीर शाक्य उम्र 25 वर्ष, रीना पत्नी आशीष उम्र 22 वर्ष घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के अलीगंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालात को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें