तेज धमाके के साथ अचानक फट गई आर सी सी से बनी वर्षों पुरानी सड़क सीमेंट से बनी सड़क में आई करीब छ फुट लंबी दरार धमाके के बाद दहशत में आए आस पास के लोग अचानक सड़क फटने की घटना सी सी टी वी कैमरे में हुई रिकार्ड
प्रदेश भर में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से हर व्यक्ति बेचैन हैं।वहीं एटा जिले के अलीगंज कस्बे में चौंकाने बाली घटना सामने आई है।अलीगंज कस्बे के मुस्तफा सब्जी मंडी के समीप बनी एक किराना की दुकान के सामने अचानक जोरदार धमाके के साथ आर सी सी से बनी सड़क फट गई।धमाके की आवाज सुन आस पास के लोग एकत्रित हो गए।हर कोई तेज धमाके की आवाज सुनकर दंग रह गया।सड़क में अचानक धमाके के आवाज आने के साथ दरार पड़ने की घटना पास में ही लगे सी सी टी वी कैमरे में रिकार्ड हुई है।घटना रविवार दोपहर तीन बजे के आस पास की बताई जा रही है।सड़क में दरार आने के बाद आस पास के लोग इकट्ठे हो गए और चर्चा करने लगे ।हर व्यक्ति सड़क फटने की वजह तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को मान रहे हैं।वहीं अचानक सड़क फटने की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।वहीं किराना व्यवसाई मनीष कुमार ने बताया की वह अपनी दुकान पर बैठे थे अचानक जोरदार धमाका हुआ।कुछ समझ नही आया ।आस पास देखा तो सामने सड़क में लंबी चौड़ी दरार आ गई ।ये सड़क वर्षों पुरानी बनी हुई है।आर आर सी सी से बनी इस सड़क के अचानक चटकने से आस पास के लोग दहशत में हैं।@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें