एटा।* कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत जीटी रोड स्थित गोपाल गौशाला के सामने बैगनआर कार और बुलट मोटरासाईकिल की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि बुलट सवार रितिक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी विद्या बिहार कालोनी जीटी रोड एटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है। इसके अलावा हुए सड़क हादसों में मलावन थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी सत्यभान सिंह पुत्र महाराज सिंह और रिजोर के गांव गुमानपुर निवासी रमेश चन्द्र पुत्र रामजीत सिंह घायल हुआ है। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें