एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र पर टूटने की कगार पर खड़े दो परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया।श्रीमती खुशबू पुत्री जयवीर सिंह निवासी खेड़िया नूंहखास थाना जलेसर और सचिन कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी नगला झोपड़ी पोस्ट कुम्हा बिरहना थाना मथुरा और दूसरे श्रीमती नीरज पुत्री वीरपाल सिंह निवासी ग्राम भदुआ थाना पिलुआ तथा विजेंद्र सिंह उर्फ सुरेश चंद्र निवासी ग्राम भदुआ थाना पिलुआ दोनों परिवारों मे आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हि गये। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर डॉ अशोक कुमार डॉ मुकुल विनीता यादव पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश पूजा रजनी मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें