एटा।* जनपद में अपराध नियन्त्रण एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस नें सट्टे की खाईबाड़ी करते पांच जुआरियों को सट्टा पर्ची, पेन, टार्च, तथा नगदी सहित गिरफ्तार किये गये है।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामलीला ग्राउण्ड, शिकोहाबाद रोड के किनारे से पांच व्यक्ति रामसनेही उर्फ चीना पुत्र देशराज निवासी जाटवपुरा थाना कोतवाली नगर, राजकपूर पुत्र गंगाप्रसाद निवासी गढवाला थाना पिलुआ, लालसिह पुत्र धर्म सिह निवासी शिवसिहपुर थाना कोतवाली नगर, मनोज पुत्र महावीर सिंह निवासी शिवसिंहपुर थाना कोतवाली नगर, करुआ उर्फ करु उर्फ योगेन्द्र पुत्र राजवीर सिह निवासी शान्ति नगर थाना कोतवाली नगर को सट्टे की खाईबाडी करते हुए मय 5 सट्टा पर्चा, 5 अदद पैन, एक अदद टार्च, और 8255 रुपये नगद सहित प्रभारी निरीक्षक अरुण पंवार, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक प्रशिक्षु राजीव पंवार, कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जयवीर सिह,कांस्टेबल अंकुर कुमार द्वारा गिरफ्तार किये गये है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें