टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में ग्रीष्म कालीन समर कैंप का शुभारंभ प्रबंधक किशनवीर सिंह व प्रधानाचार्या रंजना कुमार द्वारा माँ सरस्वती की अर्चना करके किया गया l जिसमें भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं ने आज तृतीय दिवस भी योगाभ्यास, जुम्बा नृत्य व ईशवरीय प्रार्थना से अपने क्रियाकलाप शुरू कर नृत्य, कुकिंग, गेम्स, म्यूजिक, अनुपयोगी वस्तुओं को आकर्षक आकृतियों में पर्णित कर उपयोगी बनाया एवं छोटे-छोटे छात्र छात्राओं ने कुशल अध्यापक अध्यापिकाओं के नेतृत्व में स्विमिंग का भरपूर आनंद लिया।
समर कैंप में संध्या जादौन, सुमन प्रकाश, शोभा शर्मा, ब्रजेश शर्मा, सगुफा अली, रुक्कया, मंजुल माहेश्वरी, कविता माहेश्वरी, अश्वनी वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, मांतिशा, कल्पना, मनीषा गोला, कविता पुंढीर रजनीश यादव एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग है l
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें