बंच नहीं बदले जाने के कारण 3 दिन से बिजली नहीं आने के चलते भीषण गर्मी का सामना कर रहे दर्जनों महिला पुरुषों ने बिजली घर पर जाकर घेराव व प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। वहीं पालिका सभासद ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
एसडीओ को सौंपे गये ज्ञापन में वार्ड नं 16 के पालिका सभासद फहीम अंसारी ने कहा है कि पूर्व ठेकेदार द्वारा बंच केबिल एवं पोलों को बदलने का कार्य किया गया था। जिसमें घोर लापरवाही बरती गई है।
सभासद फहीम अंसारी की बिजली की समस्या को लेकर एसडीओ से नोकझोंक हुई । इस बीच महिलाओं ने एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की l वहीं महिलाओं ने लट्ठे व केविल पैसे लेकर लगाने का आरोप लगाया। ठेकेदार द्वारा मौहल्ला मटकोटा के कुछ क्षेत्र में केबिल व पोलों को बदल दिया गया था और बीच में ही कार्य को बन्द कर दिया गया है। अब कोई कार्य नहीं किया जा रहा है जिसके चलते भीषण गर्मी होने के कारण मौहल्ला मटकोटा का कुछ क्षेत्र व फाटक वाली डायमंड गली, बुंदू फाटक वाली गली, खेरे वाली मटकोटा, अंसारियां स्कूल वाली गली, खिजरगंज, चूड़ी मार्केट , रोशनगंज के क्षेत्र में बिजली के तार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इसी कारण एक दिन में दो-तीन बार तारों में आग लगने पर घण्टों के हिसाब से बिजली गुल हो जाती है। इसी कारण से मौहल्ले वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर उक्त मौहल्लों की केबिल एवं पोलों को बदलवाने के लिये आदेश करने का दिये जाएं। महिला व पुरुषों की भीड़ ने नगर पालिका में पहुंचकर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी से नगर की गंभीर समस्या को लेकर शिकायत की और समाधान की मांग की l
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें