एटा।* लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा एटा सदर, मारहरा एवं फर्रूखाबाद लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा अलीगंज, आगरा लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा जलेसर की मतगणना आयोग की मंशा के अनुरूप 4 जून को मण्डी समिति में सम्पन्न कराई जाएगी। इस हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह की उपस्थिति में कलक्ट्रेट नवीन सभागार में मतगणना हेतु तैनात किए गए कार्मिकों के प्रथम रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया वीडियो कैमरे की निगरानी में सम्पन्न की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान की मतगणना हेतु कुल 334 गणना कार्मिक लगाए गए हैं। ईवीएम की मतगणना हेतु विधान सभावार 14-14 टेबल की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में एआरओ टेबिल लगाई जाएगी। मतगणना कार्मिकों को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 01 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कलक्ट्रेट स्थित सभागार, नवीन सभागार में प्रथम प्रशिक्षण 31 मई एवं द्वितीय प्रशिक्षण 03 जून को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ डा0 एके वाजपेयी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, भाजपा नेता सुशील गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, बसपा नेता बलवीर भास्कर सहित अन्य अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें