एटा।* अवागढ़ थाना क्षेत्र में एक किसान ने गोवंश की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। गोवंश घायल हो गया। गोली गोवंश के पीछे के हिस्से पर लगी, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बताया गया है कि अवागढ़ के गांव बछाकर में जनपद हाथरस के हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी रवि शर्मा खेती करता है। बताया गया है कि उसके खेत में गोवंश घुस गया और फसल में नुकसान करने लगे। इस पर रवि ने गोवंश को पिछले हिस्से में गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। गोवंश मरने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद हिंदू एकता समूह के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। गोवंश को गोली मारकर घायल करने की सूचना पर अवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित रवि को हिरासत में लेकर अभियोग दर्ज कर लिया। इधर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपित के खिलाफ शख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें