हाथरस। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित ईवीएम सुरक्षा निमित्त स्ट्रॉन्ग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान स्ट्रॉन्ग रुम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाये गये पैरामिलिट्री व पुलिस बल को चैक किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कि जब तक मतगणना पूर्ण नहीं हो जाती है, सभी ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहकर पूर्ण मनोयोग से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें । किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्ट्रॉग रूम के आसपास बिल्कुल भी नहीं आने दिया जाये तथा सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया कि स्ट्रॉन्ग रुम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी । सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुये पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करे । सभी अधिकारियो के नम्बर अपने पास रखने हेतु अवगत कराया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियो को सूचित करें ।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा व दशा के बारे में जानकारी की गई तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बॉक्स एवम् हार्ड डिस्क की स्थिति के बारे में जानकारी की गई साथ ही स्ट्रांग रुम में उपलब्ध फायर सेफ्टी उपकरणों को भी चैक किया गया । स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियो को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कड़ी नजर रखने तथा स्ट्रॉन्ग रूम के चारों तरफ भी लगातार सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया । सभी सुरक्षाकर्मियों को अपनी-अपनी ड्यूटी करते समय स्ट्रॉन्ग रूम के ताले, सील आदि को समय-समय पर लगातार चैक करते रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने हेतु भी निर्देशित किया गया । साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम पर बनाए गए ड्यूटी रजिस्टर को चैक कर निरीक्षण नोट का अंकन किया गया तथा आने जाने वाले व्यक्तियों की एन्ट्री रजिस्टर मे करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
जनपद में लोक सभा निर्वाचन-2024 की मतदान प्रकिया सुकशल सम्पन्न होने के उपरान्त ईवीएम मशीनों को एमजी पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रुम में सुरक्षित रखा गया है । एमजी पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था करते हुये पर्याप्त संख्या में पैरामिलिट्री बल (CISF) व पुलिस की ड्यूटी लगायी गई है । जिसमें सर्वप्रथम आइसोलेशन कार्डन का क्षेत्र एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज के अन्दर है जहाँ पर स्ट्रांग रुम स्थापित है । जिसकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पैरामिलिट्री बल (CISF) की ड्यूटी शिफ्टवार लगायी गयी है । इसके उपरान्त स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु इनर कार्डन का क्षेत्र बनाया गया है, जहाँ पर 03 सशस्त्र गार्द की शिफ्टवार ड्यूटी लगायी गयी है । साथ ही स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु आउटर कार्डन का क्षेत्र बनाया गया है जहाँ पर 02 निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक, 36 मु0आरक्षी/आरक्षियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगायी गयी है । एम0जी0पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में शिफ्टवार 24 घण्टे लगायी गई है । तथा स्ट्रांग रुम की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस उपाधीक्षक व सक्षम मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गई है जिनके द्वारा नियमित रुप से भ्रमणशील रहकर स्ट्रॉन्ग रुम को चैक कर निगरानी की जाती है । साथ ही स्ट्रॉन्ग रुम सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया जिसके द्वारा 24 घण्टे सतत निगरानी रखी जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें