व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है। अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा ।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के अंतर्गत भोपतपुर रोड रेलवे ट्रैक पर एक 24 वर्षीय युवक का शव 11 मई को मिला जिसे सफेद पेंट पहन रखा था ऊपर कुछ भी नहीं था ।
पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया।
अंतिम संस्कार सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान , प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या, आयोग दीपक , बंटी भाई कपड़े वाले, साथ में रोमी ठाकुर, ध्रुव कुमार सिंह, अंकित बंसल, नीरज गोयल, आलोक अग्रवाल, तरुण राघव , कनज सारस्वत, हेड कांस्टेबल दीपचंद, कांस्टेबल राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें