सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मतदान के बाद अब चल रहा अटकलों का दौर जीत हार का अनुमान लगा रहे दलों के समर्थक

अलीगंज।* तृतीय  व चौथे चरण का चुनाव सम्पन्न होने के बाद लोकसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही जीत हार और प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों को लेकर अटकलों का दौड़ शुरु हो गया है. चौपालों चाय की दुकानों व सार्वजनिक स्थानों पर लोग यह चर्चा करते नजर आ रहे कि इस बार एटा व फर्रुखाबाद लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भाजपा के जीतेंगे या फिर कोई अन्य। अटकलों का दौर जारी है। फर्रुखाबाद लोकसभा की विधान सभा अलीगंज सहित ग्रामीण अंचलों में लोग सपा व भाजपा समर्थक अपने अपने नेताओं को जीत का वायदा करते देखे जा रहे हैं। 


बताते चले 7 मई को जनपद एटा लोकसभा व 13 मई को फरुखाबाद लोकसभा  चुनाव के मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही जीत हार और प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों को लेकर अटकलों का दौड़ शुरु हो गया है. राजनीतिक ठौर ठिकानों के अलावा मुहल्ले और गांव में भी हर जगह लोग केवल वोटों की आकड़ेबाजी करने में मशगूल हैं. नगर के लोग गांव देहात से आने वाले लोगों से उनके गांव में पड़ने वाले वोटों और किस प्रत्याशी को कितने मत मिल सकते हैं इसका आकड़ा जुटा रहे हैं ताकि आकलन कर हार जीत की शर्त लगा सकें. समर्थकों को अपने अपने प्रत्याशियों को मिलने वाले वोट की हार जीत तक की शर्त लगा रहे हैं. गांव की गलियां और दुकानों में जीत हार की चर्चाएं शुरु है. एक ओर जहां कानून व्यवस्था और राष्ट्रवाद का मुद्दा हावी है. वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी और महंगाई समेत जनसमस्याओं के मुद्दे पर भी वोटिंग परसेंटेज को लेकर बहस हो रही है. इसके अलावे क्षेत्रवाद और जातीय समीकरण पर भी बहस जारी है. इस बार लोकसभा चुनाव  में उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है.  लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़े इंडिया गठबंधन और भजपा प्रत्याशी के दिग्गज नेताओं के बीच साख की लड़ाई है. फरुखाबाद लोक सभा चुनाव में 103 अलीगंज विधान सभा क्षेत्र जो संसदीय क्षेत्र फरुखाबाद में आता है।पिछले दो बार भाजपा से सांसद मुकेश राजपूत विजयी रहे इस बार इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी से डॉ नवलकिशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाया गया था वही  बसपा से क्रांति पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया था। सपा व भाजपा का काटे का मुकाबला रहा। वही समर्थक अपने अपने कयास लगा रहे है आने वाली 4 जून को नतीजे आयेगे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...