एटा।* उत्तर प्रदेश मा. शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल गुमान सिंह प्रांतीय संरक्षक उप्रमाशि संघ एकजुट व जिलाध्यक्ष राजू राम रतन सानिध्य में जनपद की विभिन्न प्रकार की समस्यायों को लेकर डीआईओएस मिला। इस दौरान गुराही शर्मा की पदोंन्नती, गणेश चंद्र गुप्ता की पेंशन बहाली व आरएबी इंटर कालेज मरहरा, औनेरा खटोटा व आदर्श उमा विद्यालय करतला के शिक्षकों का दो माह का वेतन न मिलने की समस्या रखीं।
डीआईओएस से मिले अध्यापक झिंकू राम ने कहा कि मेरे प्रधानाध्याक पद पर पदोन्नति की फाइल पिछले माह कार्यालय में उपलब्ध कराई गई। अभी तक हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं कराए। इस कारण शिक्षकों का वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है। पदोन्नति फाइल व हस्ताक्षर प्रमाणित करने की मांग की। गुमान सिंह यादव ने भी समस्या से अवगत कराया। इस दौरान पंचम सिंह, कुबेर नाथ, सुधांशु मिश्र, दीपाली,
विजय पाल, सुनील कुमार के अलावा आदि अनेक संघठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें