नगर के प्रमुख ज्योतिषाचार्य एवं प्रकांड विद्वान पंडित किशन स्वरूप चतुर्वेदी उर्फ पांडे जी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शोक लहर दौड़ गई । बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा शुभचिंतकों ने उनके ब्राह्मणपुरी स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। वह 90 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली । ईदगाह रोड स्थित शमशान पर विधि विधान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। उनके भतीजे पत्रकार विनय चतुर्वेदी ने मुखाग्नि दी।
शोक प्रकट करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जयप्रकाश शर्मा, धीरज पांडे, ब्रह्मदेव शर्मा, चेतन शर्मा , धर्मेंद्र शर्मा, बबलू सिसोदिया , बृज बिहारी कौशिक, शिव कुमार शर्मा, रानू पंडित, पंकज गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, बंटी शर्मा ,आशीष दीक्षित , रिंकू शर्मा , लक्ष्मण स्वरूप शर्मा , शिव कुमार शर्मा, श्री कृष्ण दीक्षित, लालता प्रसाद उपाध्याय, विशाल राज चौहान, कृष्णकांत कौशिक, कमलकांत दीक्षित, श्याम उपाध्याय ,राजपाल शर्मा, निखिल वर्ती पाठक, शरद शर्मा, रवि शर्मा, विशाल पचौरी, सुभाष पाराशर, नवीन दीक्षित, विवेक बघेल आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें