एटा।* कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पराग डेयरी के समीप काशीराम आवास कालौनी, जी.टी. रोड, एटा निवासी रामश्री ने अपनी समस्या को उजागर करते हुए जिलाधिकारी को निवेदन पत्र लिखकर अपने कठिनाईयों का समाधान करने की गुहार लगाई है। उसने कहा कि वह दोनों पैरो से विकलांग भी है। पीड़िता परिवार समेत धरने पर बैठ गई। उसका कहना है कि उनके पति को हाल ही में बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अपने पति की देखभाल के लिए अभिभावक के रूप में उनके पास रह रही हैं, लेकिन इस बीच उन्हें बिजली कनेक्शन के अभाव में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने अपने निवेदन में यह भी उजागर किया है कि उन्हें जिलाधिकारी द्वारा दिया गया कमरा कैंसिल होने का नोटिस मिला है, जिसके कारण उन्हें अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया है। अंधेरे के चलते उनके कमरा से अज्ञात चोर 150 ग्राम चांदी की पायजिव तथा सोने के कुण्डल व पति के इलाज के लिये रखे 10,000- रूपये चोरी कर ले गए। पीडिता ने कनेक्शन कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कनेक्शन नहीं पा रहा है। साथ ही, पीड़िता ने निवेदन में स्वयं धरना प्रदर्शन की संभावना ही जताई है, बल्कि धरना प्रदर्शन पर बैठ गई है। जब तक उन्हें उनके द्वारा निष्पादित नहीं किया जाता और उन्हें चोरी हुए सामान का मुआवजा नहीं मिलता। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि उसके कमरा में बिजली कनेक्शन लगाया जाए। ताकि उन्हें अंधेरे में रहने की समस्या से निजात मिल सके।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें