कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न जनपद में कुल 2206200 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित
एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2024-25 के वृृक्षारोपण लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति करने हेतु कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बैठक में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शासन से जो भी लक्ष्य जनपद को आवंटित हुआ है, उसकी प्रत्येक दशा में प्रतिपूर्ति होनी चाहिए। सभी विभागाध्यक्ष अपने आवंटित लक्ष्य के अनुरूप माइक्रोप्लान बनाकर अभी से तैयारियां शुरू कर दें, साथ ही अपने अधीनस्थों के साथ वृक्षारोपण अभियान की सफलता हेतु बैठक कर ली जाए। सभी विभाग अपने-अपने विभाग की कार्ययोजना को एक सप्ताह के अंदर डीएफओ कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि शासन द्वारा जनपद हेतु 22.06 लाख पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वृक्षारोपण हेतु सभी विभागों द्वारा अपने आवंटित लक्ष्य के अनुरूप स्थल चयन की कार्यवाही की जाए। डीएम ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाने से काम नहीं चलेगा, इस बार लगाए गये पौधों की अच्छे से देखभाल अवश्य करने हेतु जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ डा0 एके बाजपेयी, डीएफओ सुन्दरेशा, एडीएम प्राासन सत्य प्रकाश, डीडीओ प्रवीण कुमार राय, पीडी सुरेन्द्र कुमार गुप्त, डीसी मनरेगा प्रभूदयाल, डीपीआरओ केके सिंह चैहान, डीएसटीओ प्रदीप कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें