एटा।* जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बाहर शव पड़ा मिला। जिससे घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जहर खाकर आत्महत्या करने की संभावना जताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के गांव बहरौं बगीची चन्द्रजीत (35) पुत्र नाहर सिंह का क्षेत्र के गांव शंकरगढ़ में भी एक मकान बना हुआ है। बताया गया है कि शनिवार को सुबह करीब 6 बजे चन्द्रजीत का शंकरगढ़ से कुछ दूर सरकारी हैण्ड पंप के पास शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। खबर लगते ही घर वालों में कोहराम मच गया और मौके पर पहंुच गए।
इसी दौरान सूचना पाकर पहंुची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को कब्जे में कर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। भाई चन्द्रकांत ने बताया कि चन्द्रजीत शराब पीने का आदी थी। संभवतः उसने जहर खाकर खुदकुशी की है। चूंकि मौके से सल्फास की पुड़िया बरामद हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें