एटा।* संत निरंकारी मंडल द्वारा हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह की पावन स्मृति में ‘समर्पण दिवस’ का आयोजन अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन आशीर्वाद से संपन्न हुआ। जिसमें समस्त निरंकारी परिवार एवं श्रद्धालुगण सम्मिलित होकर बाबा हरदेव सिंह के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संत रजनी ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह प्रेम एवं करूणा की सजीव मूरत थे। बाबा हरदेव सिंह महाराज ने अपनी सादगी और दिव्य मुस्कुराहट से न केवल भक्तों को निहाल किया अपितु समस्त मानव जाति को कल्याण का मार्ग अपनाकर एक सार्थक एवं संतुष्ट जीवन जीने की कला सिखाई। यही कारण रहा कि वह प्रत्येक वर्ग के लोगों के सदैव प्रिय बने रहे। बाबा जी ने एक पथप्रदर्शक बनकर हर भक्त का हाथ थामा ताकि वह एक सहज एवं सशक्त जीवन जी पाए। आध्यात्मिक जागरुकता के अतिरिक्त समाज कल्याण की गतिविधियों में बाबा जी ने अपना सकारात्मक योगदान दिया जिसमें रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जाँच शिविर, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, इत्यादि जैसी परियोजनाएं अहम है। बाबा हरदेव सिंह जी ने सतगुरु रूप में 36 वर्षो तक निरंकारी मिशन की बागड़ोर सम्भाली।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें