अलीगंज।* लोकसभा चुनाव के चैथे चरण में फर्रुखाबाद सीट के लिए अलीगंज विधानसभा में सोमवार को वोट डाले गए। इस दौरान प्राासन अलर्ट रहा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहा। मतदान केंद्रों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती रही। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्राासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मतदान केंद्रों पर मोबाइल लेकर पहुंचे मतदाताओं के मोबाइल फोन केंद्र के बाहर ही रखवाए। पहचान पत्र की जांच के बाद ही मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
सोमवार को अलीगंज विभानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का आयुक्त और आईजी अलीगंज रेंज शलभ माथुर तथा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां उन्होंने बनाए गए आदर्श बूथ का निरीक्षण किया। कहा कि पूरे मंडल में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। कहीं से किसी प्रकार की समस्या होने की कोई सूचना नहीं है। लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद के अलीगंज में जिले के आला अधिकारियों ने पूरे दिन दौरा किया। मतदान केंद्र पर जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसके चलते शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। निरीक्षण किया। इसके साथ ही मतदान के बारे में जानकारी ली। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और जांच के बाद ही मतदाताओं को केंद्रों पर प्रवेश के निर्देश दिए थे। आला अधिकारी दिन भर मतदान केंद्रों के चक्कर लगाते रहे। लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने बूथों की निगरानी की।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें