एटा।* जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सड़क हादसों में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
सकीट से आ रहा ओटो क्षेत्र के कवार गांव के पास ईको से भिड़ गया। हादसे में सकीट के गांव कवार निवासी रविकांत की पत्नी आशादेवी, राजेन्द्र का पुत्र मुनीष कुमार, सकीट के गांव कुल्लाहबीबपुर निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर सकीट के कवार के पास ही एक मैक्सपिकअप पलट गई। इस हादसे में सकीट क्षेत्र के कौंची डेरा निवासी नूर युनुष पुत्र अल्ला खां, फैजा पुत्र सामूल, अवेध पुत्र सुमंत घायल हो गया। इसके अलावा हुए सड़क हादसों में कोतवाली देहात के गांव उदयपुर निवासी विजेन्द्र सिंह पुत्र उदयवीर सिंह, अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ निवासी नगला बरी विासी अमन, राधे पुत्रगण लाखन सिंह, कोतवाली देहात के गांव नगला गलू निवासी रेखा पत्नी केशव सिंह, पूनम पुत्री दिनेश चन्द्र घायल हुई है। सभी का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें