एटा।* कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत बृहस्पतिवा को एक घर में फिटिंग करते समय करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घटना क्षेत्र के मोहल्ला संजय नगर की है। बताया गया है कि यहीं का निवासी अमित कुमार पुत्र शिवप्रकाश बिजली मिस्त्री है। वह मोहल्ला के ही निवासी शेलू यादव के घर में बिजली की फिटिंग और ए.सी. सही कर रहा था। तभी उसकी बिजली का करंट लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में युवक को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर कानूनी कार्रवाई की है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें