सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल का 54वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया



सिकंदराराऊ। 

 ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल का 54वां वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर बच्चों ने उपस्थित लोगों को मंत्रम मुग्ध कर दिया। लोगों ने कार्यक्रम की भूरि -भरि सराहना की। शानदार प्रस्तुति ने सभी लोगों में देशभक्ति का संचार कर दिया। तो मेरे घर राम आए हैं, शिव तांडव , रामायण नाटक, चक दे इंडिया, मदर्स डे स्पेशल, मिशन चंद्रयान, हर हर महादेव, पेरेंट्स टीचर थीम, पापा मेरी जान, मोबाइल एडिक्शन,  जल ही जीवन है आदि अनेक कार्यक्रम ऐसे रहे जिनकी प्रस्तुति ने लोगों को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह, वित्तविहीन शिक्षक महासभा के आगरा खंड प्रभारी पवन शर्मा, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव व जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ सुभाष चंद्र शर्मा  ने की एवं संचालन विनय चतुर्वेदी ने किया।  

 मुख्य अतिथि मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि बच्चों को शिक्षकों एवं अभिभावकों से अच्छे संस्कार की प्राप्ति होना आवश्यक है। संस्कारवान बच्चे देश और समाज को दिशा दिखाने का काम करते हैं । बच्चों को माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। शिशु शिक्षा मंदिर एक ऐसा विद्यालय है जहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं। 

विशिष्ट अतिथि हसायन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह ने कहा कि शिक्षक धन्य हैं जो बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनका बौद्धिक एवं व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने का कार्य करते हैं। शिशु शिक्षा मंदिर द्वारा दी जा रही बेहतर शिक्षा सराहनीय है।बच्चों द्वारा दी गई कार्यक्रमों की प्रस्तुति अत्यंत प्रशंसनीय है। 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा ऐसे ही स्कूलों में मिल रही है अन्यथा बहुत से स्कूलों में संस्कारों का मजाक बनाया जा रहा है । भारत तब मजबूत होगा जब भारतीय संस्कृति और संस्कार जिंदा रहेंगे। सभी माता-पिता अपने बेटों को बेटियों का सम्मान करने की सीख दें। 

प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम बच्चों का चहुंमुखी विकास करने का उद्देश्य पूरा कर सकें विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा और संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए ।

विशिष्ट अतिथि पवन शर्मा ने कहा कि बच्चों को जितना हो सके मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रखें । मोबाइल का दुरुपयोग करने से बच्चे रास्ता भटक कर उन्नति की बजाय पतन की ओर चले जाते हैं। नियमित दिनचर्या और अनुशासन के बल पर बच्चे अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। यही सफलता का मूल मंत्र है। 

प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने अंत में सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए। वही अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में  प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी,  रमेश चतुर्वेदी, रमेश उपाध्याय, अरविंद शर्मा एडवोकेट , मित्रेश  चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, पूर्वेंद्र शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, पंकज गुप्ता, श्री कृष्ण दीक्षित, कमलेश बाबू गौड़ , जहीरूद्दीन पीरजादा, लल्ला बाबू शर्मा, रानू पंडित, विशाल राज चौहान, संतोष पुंडीर, लकी शर्मा, आरके सिंह जादौन, हरपाल यादव, रवि शर्मा,  नसीम अहमद ,शरद शर्मा,,विशाल पचौरी, संजीव गौतम, राजू सूफी , नीरज धनगर, नवीन दीक्षित, पंकज पंडा, विशाल पचौरी, विवेक कुमार, उत्कर्ष पाठक, शशांक दीक्षित, आशुतोष कुमार  आदित्य बघेल अभिषेक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...