वामा सारथी पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु आयोजित 7 दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन, हाथरस के तत्वाधान में पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु आयोजित 7 दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ किया गया, जिसमें बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने हेतु योगाभ्यास कराया गया ।
वामा सारथी पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन, हाथरस के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन, हाथरस में पुलिस परिवार के बच्चो हेतु आयोजित 7 दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर वामा सारथी प्रभारी राजकुमार, प्रभारी मॉनीटरिंग सैल श्याम सिंह, उ0नि0 सतीश चन्द्र वाचक अपर पुलिस अधीक्षक आदि अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस लाइन में आवासित पुलिसकर्मियों के बच्चे मौजूद रहें ।
इस दौरान उपस्थित बच्चों को योगाचार्य हरिओम पाठक द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने एवं आत्मबल मजबूत करने के लिए योगाभ्यास का आयोजन कराया गया तथा समर कैम्प में उपस्थित बच्चों को सदाचार को जीवन में अपनाने एवं इसके महत्व को समझाया गया तथा बताया गया कि स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर व आनन्दपूर्ण जीवन के लिये योगाभ्यास एवं खेल कूद बहुत जरूरी है । योगाभ्यास, खेलकूद से बच्चों को खुशी मिलती है, तथा मानसिक विकास की बढोत्तरी होती है । हम सभी को प्रतिदिन योगाभ्यास जरूर करना चाहिए योग करने से हम शारीरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ रहते है ।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें