कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी के बंबा में एक वृद्ध का शव तैरता मिला जिसे देख क्षेत्र में सनसनी मच गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव नगला गुलाबी स्थित बंबा में सुबह के समय ग्रामीणों ने एक अज्ञात वृद्ध का शव पानी में तैरता हुआ देखा जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें