एटा।* नयागांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कार ने साईकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया और अन्यंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने दामोदर के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नयागांव थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी 55 वर्षीय दामोदर सिंह पुत्र मिट्ठूलाल घर से साईकिल पर सवार होकर खेत पर गए थे। तभी वे सड़क किनारे पटरी पर बैठ गए। बेटा जितेन्द्र ने बताया कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने पिता का टक्कर मार दी। कार अन्यंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में पिता दामोदर की मौत हो गई और कार सवार गांव के ही निवासी 20 वर्षीय सकीम पुत्र सलीम ने भी दम तोड़ दिया। जबकि गांव का ही निवासी नदीम पुत्र साहिद हुसैन घायल हो गया। एक ही गांव के दो लोगों की मौत की खबर सुन कोहराम मच गया। जितेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें