एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने एसएसपी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों, पुलिस बल के साथ मंगलवार को अपरान्ह में जनपद कारागार का निरीक्षण किया। डीएम ने इस दौरान शासन की मंशानुसार बेहतर व्यवस्थाएं जेल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जेेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं पर प्रमुखता से जोर देते हुए उनका निस्तारण किया जाए, जिन बंदियों को अपने केस में पैरवी करने हेतु सरकारी वकील की आवश्यकता है तो उन्हें नियमानुसार प्रार्थना पत्र लेकर आवश्यक कार्यवाही करें। जेल में निरूद्ध कैदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, साथ ही प्राथमिक उपचार की बेहतर व्यवस्था जेल अस्पताल में होनी चाहिए। गर्मी के मौसम में पर्याप्त संख्या में ओआरएस उपलब्ध रहें। जेल में कैदियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, बंदियों के खानपान, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का बेहतर ढंग से ख्याल रखा जाए। कैदियों को मीनू के अनुसार नाश्ता, भोजन मिलना चाहिए। गर्मी में पीने के पानी हेतु जेल के बैरकों में घड़ों में पानी की व्यवस्था की गई है। डीएम ने इस दौरान जेल परिसर में सिद्धदोष बंदियों की समयपूर्व रिहाई के संबंध में जिला संचालन समिति की बैठक करते हुए बंदियों से वार्ता की एवं उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमित चौधरी, जेलर पीके कश्यप, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समिति के सदस्यगण आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें